IND vs NZ 3rd ODI : टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम पहले दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है.
इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट खोकर 385 रन बनाए। भारत की ओर से मैच में कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल शानदार बैटिंग करते हुए शतकीय पारी खेली।










