छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंरायपुर

26 जनवरी से कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का होगा शुभारंभ, BJP के खिलाफ आरोप पत्र घर-घर पहुंचाएंगे कांग्रेसी

रायपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को देश की जनता का समर्थन मिला। हर धर्म, जाति के लोगों ने राहुल गांधी से मिल कर अपनी बात रखी। इस यात्रा को देश की जनता सदियों तक याद रखेगी। यह कहना है कांग्रेस की नेत्री शोभा ओझा का।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

उन्होंने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य उद्देश्य राजनीति से उठकर बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों को सामने लाना था। हमारी पहचान अनेकता में एकता को बचाने के लिए राहुल गांधी इस यात्रा पर निकले थे।

उन्होंने आगे कहा कि इसी तर्ज पर कांग्रेस हाथ जोड़ो यात्रा निकलेगी। 26 जनवरी को इसकी शुरुआत की जाएगी। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के संदेश के साथ भाजपा के खिलाफ आरोप पत्र लेकर आम लोगों तक पहुंचाने घर-घर जाएंगे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रेसवार्ता के दौरान शोभा ओझा ने कहा कि बीजेपी महंगाई का नाम लेकर आई थी। आज आईसीयू के बेड पर भी जीएसटी लगाना। कोरोना काल में करोड़ों लोग बेरोजगार हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी पूंजीपतियों की सरकार है। इस सरकार में कितने लोगों ने देश को लूटा और भाग गए यह बताने की जरूरत नहीं है।

हंगर इंडेक्स में हम 116 देशों में 101 नंबर पर है। आज देश में किसानों को प्रति व्यक्ति दिन की आया 27 रुपया है । जहां ये किसानों का कर्जा ये कभी माफ नहीं करते पर ये व्यवसाय पर कर्ज काम ले रहे हैं।

2021 में 1 लाख से अधिक लोगों ने आत्महत्या की है। जिसमें 10 से अधिक किसान है। 13 हजार से अधिक बेरोजगार युवा है। जिसे बचने के लिए मोदी सरकार कहीं धर्म के नाम पर कभी रंग के नाम पर बवाल करवाती है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!