Advertisement

RepublicDay 2023: रमन सिंह ने दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय में फहराया तिरंगा

रायपुर/ दिल्ली। RepublicDay 2023 पर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय में तिरंगा फहराया। समारोह को संबोधित करते हुए रमन सिंह ने कहा कि मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता के लिए यह गौरव व सम्मान का विषय है कि राष्ट्रीय कार्यालय में तिरंगा फहराने का अवसर मिला। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे यह दायित्व सौंपकर न केवल संगठन के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया बल्कि छत्तीसगढ़ महतारी का भी सम्मान किया है। आइए इस #गणतंत्र_दिवस पर हम सभी मिलकर अपने संघीय ढांचे को मजबूत बनाने का संकल्प लें और उत्कृष्ट भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

भारत आज 26 जनवरी को 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार कर्तव्य पथ पर परेड होगी. इससे पहले इस जगह को राजपथ के नाम से जाना जाता था. इस परेड में ‘न्यू इंडिया’ की झलक दिखेगी. इसके साथ ही स्वदेशी सैन्य पराक्रम और नारी शक्ति का प्रदर्शन होगा. राज्यों की झांकियां में सांस्कृतिक विविधता दिखेगी. साथ ही वायुसेना के 50 विमान पराक्रम दिखाएंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ से राष्ट्र का नेतृत्व करेंगी. इस बार गणतंत्र दिवस पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी (Abdel Fattah El-Sisi) मुख्य अतिथि होंगे.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47