
भाजपा स्थापना दिवस को कार्यकर्ताओं ने समरसता दिवस के रुप में मनाया
सामूहिक भोजन में सम्मिलित हुए हर वर्ग के लोग
गोपाल सिंह विद्रोही/बिश्रामपुर/भारतीय जनता पार्टी के 44 वा स्थापना दिवस पर भाजपा मंडल शिवनंदनपुर के ग्राम पंचायत कुंजनगर के मतदान क्रमांक 226 में कार्यकर्ताओं ने उत्साह से स्थापना दिवस समरसता दिवस के रूप में मनाया।
उक्त आयोजन के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय गोयल ने कार्यक्रम में सर्वप्रथम एस सी समुदाय के 2 वर्ष बालक केशव से ध्वजा रोहण कराया। । इसके पश्चात डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर दीप प्रचलित किया ।श्री गोयल के ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस से 6 तारीख से 14 तारीख तक चलने वाले समाजिक समरसता का कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया । और सामाजिक समरसता करके हनुमान चालीसा का वचन करके हनुमान जन्मोत्सव मनाया । भारतीय संस्कृति की जानकारी एस सी अनुसूचित जाति को दी गई और प्रधानमंत्री मोदी की वर्तमान कार्य की तथा डॉ रमन सिंह की किए गए कार्य को जनता तक पहुंचाने , सामाजिक समरसता लाने का संकल्प दिलवाया। भारतीय जनता पार्टीपार्टी के सभी कार्यकर्ता सामूहिक भोजन किया इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष देव धन राम बिंझिया ,भाजपा मंडल महामंत्री संदीप सरकार ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन बर्मन, पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष हरीश रजवाड़े , मतदान केंद्र के अध्यक्ष विनोद, देवेंद्र सोनवानी, फुलबा सीया रजवाड़े, भारत रजवाड़े, श्रीमती मीना विशाहू, संतोष ,सोहन, धर्मेंद्र ,अजय रवि ,ओम किस्मतिया ,ऋतु ,शकुंतला, मोहन, मनोहर ,सुभाष, अशोक ,भारत राम बाई ,ताराबाई शिवकुमार पूजा, संगीता,भारतीय जनता पार्टी मंडल शिवनंदनपुर , ग्राम पंचायत कुंजनगर भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित












