खिलाड़ियों को तीनों प्रारूपों में खेलने के लिए प्रेरित रखना विश्व क्रिकेट का बड़ा मुद्दा : डिविलियर्स
नयी दिल्ली, दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का मानना है कि खिलाड़ियों को व्यस्त कार्यक्रम के बीच तीनों प्रारूपों में खेलने के लिए प्रेरित रखना बेहद मुश्किल है।.
उन्होंने इस संबंध में खिलाड़ियों और क्रिकेट बोर्ड के बीच संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया। इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को स्तब्ध कर दिया था।.










