Advertisement

मोहब्बत से हारी नफरत- पठान की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग पर करण जौहर का बड़ा बयान

नईदिल्ली I शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की एक्शन थ्रिलर फिल्म पठान को बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग मिली है. फिल्म के हिंदी वर्जन ने भारत में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. तमाम विरोध और बायकॉट ट्रेंड के बाद भी फिल्म को जैसा रिस्पॉन्स मिला है, उसे देखकर धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर बेहद खुश हैं.

करण जौहर ने पठान की पूरी टीम को दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग हासिल करने के लिए बधाई दी है. इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने पठान की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “प्यार हमेशा नफरत को हरा देती है…” बेशरम रंग गाने में दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तक नहीं थमा है. कई जगह पर रिलीज़ के दिन भी खूब हंगामा देखने को मिला. कई शो भी रद्द करने पड़े.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्क्रीनिंग के बाद करण ने की थी तारीफ

इससे पहले करण जौहर ने पठान की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद फिल्म की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने स्क्रीनिंग के बाद कह दिया था कि ये सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होने वाली है. करण जौहर ने शाहरुख समेत फिल्म के सभी सितारों की तारीफ की थी. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा था कि फिल्म में सलमान और शाहरुख का सीक्वेंस फिल्म का बेस्ट सीक्वेंस है. उन्होंने लिखा था कि भाई और भाईजान का सीक्वेंस बेस्ट है.

बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

पठान ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं. हिंदी भाषा में इसने 55 करोड़ रुपये की ओपनिंग हासिल की है, जो अब तक का सबसे ज्यादा कमाई है. फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिज़नेस किया है. इसके अलावा रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फिल्म ने यूएई और सिंगापुर में भी रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग हासिल की है. खास ये है कि पठान देश की पहली ऐसी फिल्म है जो 100 से ज्यादा देशों में रिलीज़ हुई है. इसके अलावा इसे 8 हज़ार स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है, जो कि एक रिकॉर्ड है.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47