Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा: कड़कती ठंड में राहुल के साथ टी शर्ट में दिखे उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर। सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर पहुंची है। श्रीनगर में इन दिनों शीतलहर के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई जो 3 डिग्री पर है । श्रीनगर में भीषण ठंड के बीच राहुल गांधी पहले की तरह अपने अंदाज में टी-शर्ट में ही वॉक करते दिखे वहीं उनका साथ देने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला भी टी-शर्ट में पहुंचे। बता दें कि आज श्रीनगर में  3 डिग्री की कड़कती ठंड पड़ रही है ऐसे में राहुल के साथ उमर अब्दुल्ला भी टी-शर्ट में नज़र आ रहे है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

इससे पहले उमर अब्दुल्ला ने 370 को लेकर कहा कि हमसे राज्य का दर्जा छीना नहीं जाना चाहिए था।  370 की लड़ाई हम अदालत में लड़ेंगे। 8 साल से यहां चुनाव नहीं हुए हैं । ये चाहते हैं कि हम विधानसभा चुनाव के लिए भीख मांगे लेकिन हम भिखारी नहीं हैं. हम चुनाव के लिए हाथ नहीं फैलाएंगे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM