छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात 77 जवानों को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

रायपुर : बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात 77 जवानों को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

पहली बार दो महिला कांस्टेबल को मिला प्रमोशन

होली पर डीजीपी ने डीआरजी और सीएएफ के जवानों को दिया तोहफा

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

होली के मौके पर बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में तैनात 77 जवानों को डीजीपी अशोक जुनेजा ने प्रमोशन का तोहफा दिया है। इनमें बीजापुर में तैनात सबसे अधिक 21 जवानों को एवं दंतेश्वरी फाईटर से संबंधित 2 महिला कांस्टेबल रेशमा कश्यप, सुनैना ठाकुर को प्रमोशन दिया गया है, ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला है। पदोन्नत होने वाले जवानों में डीआरजी, सीएएफ के जवान शामिल हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन किए जा रहें हैं, मुख्यमंत्री द्वारा डीआरजी, सीएएफ बल में महिलाओं की भूमिका को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, इसी क्रम में 2 महिला कांस्टेबल को पहली बार प्रमोशन दिया गया है। गौरतलब है कि सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बस्तर जिले के थानों में पदस्थ इन जवानों ने मुठभेड़ में शामिल रहकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इन जवानों ने मुठभेड़ के दौरान कई खूंखार हार्डकोर नक्सलियों को ढेर भी किया है, अपनी ड्यूटी अच्छी तरह निभाने के उपहार स्वरूप जवानों को प्रमोशन का तोहफा मिला है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!