Advertisement

जांजगीर-चांपा : 18+ के लोगों में टीकाकरण के प्रति उत्साह प्रशंसनीय- कलेक्टर

जांजगीर-चांपा : 18+ के लोगों में टीकाकरण के प्रति उत्साह प्रशंसनीय- कलेक्टर

सक्ती में टीकाकरण केंद्र और सी एच सी का किया निरीक्षण 

जांजगीर-चांपा,10 मई,2021कलेक्टर यशवंत कुमार ने आज सक्ती के टीकाकरण , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सघन निरीक्षण किया। इस अवसर पर मीडिया से संक्षिप्त चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण के लिए लोगों में काफी उत्साह है। खासकर 18+ वर्ग के युवकों में वैक्सीनेशन के प्रति उल्लेखनीय उत्साह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आज दोपहर 12 बजे तक सक्ती के टीकाकरण केंद्र में- करीब 100 लोगों को टीका लग चुका है। उन्होंने 45+ वर्ग के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे भी अधिक से अधिक संख्या में कोविड का टीका लगवाएं। ताकि कोरोना से संक्रमण से हम सब सुरक्षित रह सके। कलेक्टर ने कहा कि टीके की दूसरी खुराक लगवाने के बाद शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे हम कोविड-19 ,वायरस से लड़ सकेंगे ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्ग दर्शन में जिले के 52 केंद्रों में टीका करण का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अंत्योदय ,एपीएल और बीपीएल के लिए अलग-अलग वैक्सीन सेंटर बनाए गए हैं। इन केंद्रों में 18 + के लोग जाकर अधिक से अधिक टीकाकरण कराएं। कलेक्टर ने सक्ती के सीएचसी का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कलेक्टर ने गैर कोविड मरीजों के लिए ओपीडी चालू रखने के निर्देश चिकित्सकों को दिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47