Advertisement

दो बच्चियों को जहर देकर मां ने खुद खाया जहर: ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर उठाया ये कदम

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पतेरी गांव में एक महिला ने सास-ससुर और पति की प्रताड़ना से तंग आकर दो मासूम बच्चियों के साथ जहर खा लिया है। तबीयत बिगड़ने पर ससुराल वालों ने फौरन तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज जारी है। डॉक्टर तीनों की हालत नाजुक बता रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जानकारी के मुताबिक, 5 साल पहले सेमरिया निवासी पूनम प्रजापति की पतेरी निवासी रामसेवक प्रजापति से शादी हुई थी, जिनकी दो लड़कियां है। लेकिन शनिवार को पूनम ने पहले अपनी दो वर्षीय बच्ची मानवी और 2 माह की रोशनी को जहर दिया, फिर खुद जहर खा लिया।

इस घटना के पीछे की वजह बेटा न होने पर सास-ससुर की प्रताड़ना बताई जा रही है। जिसके चलते पूनम ने यह कदम उठाया है। बहरहाल तीनों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57