Advertisement

CM हेमंत जर्मनी और बेल्जियम के बीच हो रहे फाइनल मैच देखने पहुंचे भुवनेश्वर

मुख्यमंत्री हेमंत जर्मनी और बेल्जियम के बीच हो रहे फाइनल मैच देखने पहुंचे भुवनेश्वर

रांची,मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दि कलिंगा हॉकी स्टेडियम, भुवनेश्वर,ओडिशा में रविवार को एफआईएच पुरुष विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता-2023 में जर्मनी और बेल्जियम के बीच खेले गए फाइनल मैच को देखने के लिए वे अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भारतीय पुरुष हॉकी टीम भले ही इस प्रतियोगिता के खिताबी दौड़ से पहले बाहर हो चुकी थी, लेकिन ओड़िशा के राज्यपाल गणेशी लाल के साथ उन्होंने फाइनल मुकाबले में दोनों ही देशों के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और रोमांचक मैच को देखा. इस अवसर पर ओडिशा के खेल मंत्री तुषार कांति बेहरा समेत कई लोग मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने खिताब जीतने पर जर्मनी की टीम को बधाई दी.

मुख्यमंत्री ने पुरुष विश्वकप हॉकी प्रतियोगिता- 2023 के शानदार और सफल मेजबानी के लिए ओडिशा सरकार की तारीफ की. ज्ञात हो कि ओडिशा सरकार ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पुरुष विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता देखने के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया था.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47