Advertisement

बड़े डायरेक्टर की इस फिल्म में नजर आएंगे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा

बड़े डायरेक्टर की इस फिल्म में नजर आएंगे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा

Kapil sharma new film: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा शोज से लेकर फिल्मों तक में पॉपुलर हैं। देश के सबसे बड़े कॉमेडियन माने जाने वाले कपिल शर्मा अब कॉमेडी तक ही सीमित नहीं रह गए हैं. अब उन्होंने एक अभिनेता के रूप में भी अपनी पहचान बना ली है।

खबर है कि वह जल्द ही ड्रीमगर्ल डायरेक्टर राज शांडिल्य की नई फिल्म में नजर आएंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कपिल शर्मा जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. डायरेक्टर राज शांडिल्य ने कहा कि हम अभी इस पर चर्चा कर रहे हैं। हम कुछ ऐसा करना चाहते हैं जो पहले कभी नहीं किया गया। हम साथ में एक फिल्म जरूर करेंगे। इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे, अभी हमारी बातचीत चल रही है। कपिल शर्मा को कॉमेडी का बादशाह माना जाता है लेकिन अब वह अभिनय की दुनिया में भी एक उभरता हुआ सितारा हैं। ‘किस किसको प्यार करूं’ से डेब्यू करने वाले कपिल हाल ही में ‘जवीगातो’ में नजर आए थे। फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्लेटफॉर्म पर दिखाया जा चुका है। जहां इसे काफी पसंद किया गया है. फिल्म अभी भारत में रिलीज भी नहीं हुई है लेकिन लोग पहले से ही कपिल की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन नंदिता दास ने किया है।

ऐसे में राज शांडिल्य चाहते हैं कि वो दर्शकों के सामने एक अनोखी कहानी लेकर आएं. राज शांडिल्य इससे पहले कपिल शर्मा के साथ कॉमेडी सर्कस में भी काम कर चुके हैं। राज ने कहा- हम फिर साथ काम करेंगे। कपिल के फैन्स के लिए इससे बड़ी खुशखबरी और क्या हो सकती है. अब बस इस बात का इंतजार करना होगा कि कपिल इस नई कहानी में हीरो के तौर पर कब नजर आएंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47