Advertisement

CG NEWS : व्यापारी ने किचन में फांसी लगाकर खुदकुशी, आर्थिक तंगी से था परेशान

दुर्ग। CG NEWS : जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत 33 साल के युवा व्यापारी सुशांत जैन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी लाश घर के किचन में फंदे पर लटकती मिली। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतारा। इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेजा गया।

दुर्ग कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुशांत जैन बैगा पारा गोवर्धन चौक में सुलभ के पास रहता था। वो और उसका बड़ा भाई मिलकर दुर्ग में जैन गली में एक पीको फाल की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि धंधा कमजोर होने से उसकी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। कुछ दिनों से सुशांत गुमसुम सा रहता था। सोमवार दोपहर उसकी लाश घर के किचन में फंदे पर झूलती हुई देखी गई। घर में कोई नहीं था। दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई और शव को नीचे उतारा। कमरे की पूरी तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बड़े भाई व दोस्तों से पूछताछ करेगी पुलिस

कोतवाली पुलिस का कहना है कि सुशांत की शादी नहीं हुई थी। वह अपने बड़े भाई के साथ ही व्यापार करता था। पुलिस ने उसके भाई को मर्ग कायम करवाने के लिए थाने में बुलाया। वहीं उससे पूछा जाएगा कि आखिर सुशांत ने सुसाइड क्यों की। उसे क्या परेशानी थी। इसके बाद ही कुछ पता चल पाएगा। पुलिस इसके साथ ही उसके दोस्तों और परिजनों सहित आस पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ करेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57