Advertisement

पाटन निवेश क्षेत्र विकास योजना 2031 का प्रकाशन

दुर्ग। पाटन विकास योजना 2031 (प्रारूप) का प्रकाशन (छ.ग) नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 18 (1) के तहत् दिनांक 30 जनवरी को नगर पंचायत, पाटन के मिटिंग हॉल में, छ.ग. शासन, आवास एवं पर्यावरण विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर के आदेश क्र. एफ 7-16/2019/32 दिनांक 28 अगस्त 2019 के द्वारा छ.ग. नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 17-क (1) के तहत गठित समिति के सदस्य व नगर पंचायत अध्यक्ष माननीय भूपेन्द्र कश्यप की अध्यक्षता में अपरान्ह 12.00 बजे किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

संयोजक भानु प्रताप सिंह पटेल, उप संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश रायपुर (छ.ग.) के द्वारा पाटन निवेश क्षेत्र में शामिल ग्रामों क्रमशः खोरपा, अटारी, अखरा, दैवमोर बठेना, सिकोला, सुपकान्हा, सोनपुर, खम्हरिया, पदंर एवं पाटन नगर पंचायत क्षेत्र एवं प्रकाशित विकास योजना के संबंध में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की तथा प्रकाशित मानचित्रों का अवलोकन 17-क (1) के तहत गठित समिति के उपस्थित सदस्यों को कराया गया। प्रकाशित विकास योजना के संबंध में आगामी 30 दिवस के भीतर जनसामान्य से आपत्ति एवं सुझाव कलेक्टोरेट कार्यालय जिला दुर्ग, स्थानीय नगर पंचायत पाटन, कार्यालय संभागायुक्त, दुर्ग तथा नगर तथा ग्राम निवेश, क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग में प्राप्त किया जावेगा। विकास योजना प्रकाशन में प्रतीक दीक्षित सहायक संचालक, वर्षा दीवान मिश्रा वरिष्ठ शोध सहायक, राजेश डूंभरे वरिष्ठ मानचित्रकार, संदीप पटेल उप अभियंता, अमर सिंह बघेल, उप अभियंता अनूप कुमार गढे़, वरिष्ठ शोध सहायक एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57