Advertisement

लंबित राजस्व मामलों का तेजी से हो रहा है निराकरण, 93 प्रतिशत मामले निपटे…

रायपुर। रायपुर जिले में लंबे समय से पेंडिंग राजस्व प्रकरणों का तेजी से निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे द्वारा राजस्व अधिकारियों को नियमित रूप से मार्गदर्शन एवं निर्देश दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर डॉ भुरे ने रायपुर तहसील के राजस्व प्रकरणों  के निराकरण हेतु 4 फरवरी को तहसील कार्यालय में शिविर लगाने के भी निर्देश दिए हैं तथा शिविर में राजस्व अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अपर कलेक्टर बी बी पंचभाई ने बताया कि वर्तमान में जिले में  1 लाख 20 हजार 321 दर्ज प्रकरणों में से 1लाख 11 हजार 856 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है।  इस प्रकार 93 प्रतिशत् प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2022 की स्थिति में 1 लाख 4हजार 702 प्रकरण दर्ज किए गए थे। जिसमें से 89 हजार 407 प्रकरणों का निराकरण किया जाकर 15 हजार 295 प्रकरण लंबित थे। आज की स्थिति में 8466 प्रकरण लंबित है

कलेक्टर डॉ  भुरे ने राजस्व प्रकरणों का तेजी से निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही पक्षकारों को भी अपने प्रकरण के निराकरण में गंभीरता दिखाने की सलाह दी है। उन्होंने अधिकारियों से कार्य योजना बनाकर तथा लक्ष्य निर्धारण कर तेजी से मामलों का निराकरण करने कहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57