Advertisement

कांग्रेस अपना काला राजनीतिक चश्मा उतारे : भाजपा

रायपुर। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने बजट पर छत्तीसगढ़ की उपेक्षा के कांग्रेस के आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करने के साथ ही तथ्यों के साथ जवाब देते  हुए कहा है कि मोदी पैसा जनता के लिए भेजते हैं और वह निकलता कांग्रेस के खास अफसरों के घर से है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 9 हजार करोड़ रुपया रेलवे के लिए अलग से दिया, 8 हजार करोड़ रुपया पूंजीगत व्यय के लिए अतिरिक्त दिया, 10 हजार करोड़ रुपया सड़कों के लिए अतिरिक्त दिया, अभी-अभी चुनिंदा राज्यों में कैंसर की मुफ्त वैक्सीन लगाने की घोषणा की गई है जिसमें छत्तीसगढ़ को चुना गया है, 464 किलोमीटर का रायपुर से विशाखापट्टनम तक का एक्सप्रेस वे केंद्र सरकार ही बना रही है, मोदी ने तो 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपए दे दिए जबकि मनमोहन सिंह 10 वर्षों में केवल 85 हजार करोड़ रुपए दे सके थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57