Advertisement

शाहरुख खान की अगली फ़िल्म ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली के घर आयी खुशखबरी! किंग खान ने दी बधाई

नई दिल्ली: फिल्म ‘पठान’ का नशा हर किसी के सर चढ़ कर बोल रहा हैं। फिल्म ‘पठान’ से शाहरुख का क्रेज एक बार फिर उनके फैंस को पागल कर रहा है। अब शाहरुख फैंस की नजर है उनकी अगली फिल्म ‘जवान’ पर जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब खबर आई है कि ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली अब पिता बन गए हैं। उन्होंने इस खबर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

जबसे ‘जवान’ का टीजर आया है लोगों में फिल्म को देखने की बेकरारी बढ़ गयी है। लेकिन ‘जवान’ के कास्ट एंड क्रू के लिए एक गुड न्यूज ये भी है कि उनके प्यारे डायरेक्टर एटली अब फाइनली पापा बन गए हैं। डायरेक्टर एटली की जिंदगी में एक बेहद खुशी की कड़ी जुड़ गई है, हाल ही में उनके घर एक छोटे राजकुमार ने जन्म लिया। जिसकी खबर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की और अपने डायरेक्टर के जीवन में आयी इस नई बहार से शाहरुख भी बहुत खुश हैं और उन्होंने भी ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

काजल अग्रवाल के साथ इन सेलेब्स ने दी बधाई 

इस खबर के सामने आने के बाद सिर्फ SRK ही नहीं बल्कि काजल अग्रवाल, कीर्ति सुरेश, सामंथा रुथ प्रभु, कल्याणी प्रियदर्शन जैसी साउथ इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है। सभी उनके नन्हे बच्चे को दुआएं दे रहे हैं।

इस खबर के बाद से ‘जवान’ के डायरेक्टर और हाल ही में मम्मी-पापा बने एटली और उनकी पत्नी कृष्णा प्रिया को लोग इस बेशकीमती पल के लिए ढ़ेर सारी बधाई दे रहे हैं उर उनकी आनेवाली फिल्म ‘जवान’ को लेकर भी एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47