मनोरंजन

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले ऋषिकेश पहुंचे विराट-अनुष्का, देखें तस्वीरें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ऋषिकेश पहुंचे। वहां उन्होंने दयानंद गिरि आश्रम में दर्शन किए। इस दौरे से कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें अनुष्का और विराट साथ में पूजा करते नजर आ रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट और अनुष्का धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लेंगे, साथ में भंडारे का आयोजन भी करेंगे।

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.25.33 PM (1)

पिछले महीने बाबा नीम करोली के आश्रम गए थे

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.25.33 PM (1)

भारत का स्टार कपल विरुष्का पिछले महीने भी भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन गए थे। वहां दोनों ने बाबा नीम करोली की समाधि के दर्शन किए थे और ध्यान भी लगाया था। कोहली-अनुष्का की बाबा नीम करोली महाराज के प्रति काफी श्रद्धा है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने नवंबर 2022 में उत्तराखंड के कुमाऊं स्थित कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन भी किए थे।

ऑस्ट्रेलिया से 4 टेस्ट, 3 वनडे खेलेगा भारत

1 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी मैच के बाद 9 फरवरी से भारत को ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसमें विराट नजर आएंगे। 9 से 13 फरवरी तक पहला, 17 से 21 फरवरी तक दूसरा, एक से 5 मार्च तक तीसरा और 9 से 13 मार्च तक चौथा टेस्ट होगा। फिर 17, 19 और 22 मार्च को 3 वनडे भी होंगे।

Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.25.33 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!