ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए PCC चीफ को मिली स्वागत समिति के अध्यक्ष की कमान! इन 114 लोगों पर भी कार्यक्रम को सफल बनाने का जिम्मा!

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। यह राष्ट्रीय अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक चलेगा। इस मेगा आयोजन के लिए नवा रायपुर के मेला स्थल को चुना गया है। वहीँ इसके लिए पार्टी ने आयोजन और स्वागत समिति की भी घोषणा कर दी है।

स्वागत समिति में छत्तीसगढ़ के 114 नेताओं का नाम है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम इसके अध्यक्ष बनाये गए हैं, वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस समिति के सह अध्यक्ष होंगे। दिलचस्प बात ये है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम को भी इस समिति का हिस्सा बनाया गया है।आपको बता दें कि आयोजन स्थल पर अधिवेशन के लिए टेंट पर पूरा शहर बसाया जा रहा है। वहीं मुख्य मंच की भी साज-सज्जा जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो बार तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। पूरा प्रदेश संगठन इसकी तैयारियाें में लगा है। मंत्री कवासी लखमा भी एक दिन पहले तैयारियाें का जायजा लेने मेला स्थल पहुंचे थे।

प्रदेश प्रभारी कुमार सेलजा एक बार पहले स्थान और वहां के पूरे निर्माण की समीक्षा कर चुकी हैं। शुक्रवार को वे फिर से रायपुर पहुंच गई। इस दौरान वे आयोजन की तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस आयोजन को पहले ही ऐतिहासिक मौका बता चुके हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को दो समितियों के गठन का आदेश जारी किया। इसमें स्वागत समिति में केवल छत्तीसगढ़ के 114 नेताओं का नाम है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री के साथ पूरा मंत्रिमंडल, सभी सांसदों, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं का नाम शामिल किया गया है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

आयोजन समिति का जिम्मा पवन कुमार बंसल को

आयोजन समिति का अध्यक्ष पवन कुमार बंसल को बनाया गया है। तारिक अनवर इसके संयोजक होंगे। वहीं कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के सभी 47 नेता इसके सदस्य होंगे। इस समिति में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एके एंटोनी, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाल भी शामिल हैं। आयोजन समिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु को भी विशेष आमंत्रित के तौर पर शामिल किया गया है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!