Advertisement

सेप्टिक टैंक में बनी जहरीली गैस,सेप्टिक टैंक में बना रहे थे महुआ शराब,विषैले गैस की चपेट में आकर एक की मौत, दो गंभीर…

कोरबा। कोरबा से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है यहां  सेप्टिक टैंक के गड्डे में महुआ शराब बना रहे तीन लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गए। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायल है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। घटना कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, सीतामढ़ी क्षेत्र में निर्माणधीन एक सेप्टिक टैंक है। आरोप है कि घर मालिक के द्वारा सेप्टिक टैंक के 10 फीट गहरे गड्डे में उतरकर 30 वर्षीय नरेंद्र कुमार सहिस महुआ शराब बना रहा था। इस दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से वो बेहोश हो गया। टैंक से उसे निकालने के लिए गुड्डू और बिहारी यादव भी टैंक में उतरे। इस दौरान दोनों भी बेहोश हो गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

घटना की जानकारी जैसे ही अन्य लोगों को हुई तो चीख-पुकार मच गई। जैसे-तैसे तीनों को टैंक से निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर डाॅक्टरों ने नरेंद्र सहिस को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनो का उपचार जारी है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47