Advertisement

रायपुर में युवती की निजी तस्वीर सोशल मीडिया और वॉट्सऐप के जरिए उसके भाई और परिजनों को भेजकर सार्वजनिक करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया

रायपुर में युवती की निजी तस्वीर सोशल मीडिया और वॉट्सऐप के जरिए उसके भाई और परिजनों को भेजकर सार्वजनिक करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

आरोपी की पहचान परिमल भाई जयंती भाई कोंकणी (28), निवासी गुजरात के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 13 सितंबर को गिरफ्तार किया। इसके बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 25 सितंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी ने उसकी निजी तस्वीर, जिसमें वह बिना कपड़ों के थी, उसके भाई और अन्य परिजनों को वॉट्सऐप के जरिए भेजी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आरोपी ने इसके साथ आपत्तिजनक और गाली-गलौज वाले मैसेज भी भेजे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने डिजिटल माध्यम से भेजी गई निजी तस्वीरों और आपत्तिजनक मैसेज को जांच में शामिल किया।

गुजरात से गिरफ्तारी

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान और उसके बारे में जानकारी जुटाई। लगातार तलाश के बाद पुलिस टीम ने परिमल भाई जयंती भाई कोंकणी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने पीड़िता की निजी तस्वीर कितने लोगों को भेजी थी और इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे जांच की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47