Advertisement

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में IPS रवि कुर्रे के बेटे की पिटाई करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में IPS रवि कुर्रे के बेटे की पिटाई करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बदमाशों का पुलिस ने कोतवाली थाने से कोर्ट तक जुलूस निकाला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

IPS के बेटे ने आरोपी गोलू गणेश को नाम लेकर बुलाया, तो गोलू ने कहा कि, मैं बड़ा गुंडा हूं और तुम मुझे मेरा नाम लेकर बुलाओगे। इसके बाद बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। धमकाया था कि ‘तेरा बाप पुलिस वाला होगा, हमारा क्या बिगाड़ लेगा।’

जानिए क्या है पूरा मामला ?

आईपीएस रवि कुर्रे का बेटा लेखांश कुर्रे 7 सितंबर की रात करीब 10 बजे अपने दोस्तों विशाल सोनी और रोमी खान के साथ बौरीपारा तालाब के पास रिंग रोड पर रुका था। वह अपने दोस्त प्रिंस गुप्ता का इंतजार कर रहा था।

इसी दौरान पहले से मौजूद गोलू गणेश (27), रतन गुप्ता, कोया डॉन, आशुतोष गुप्ता (22) और उनके बाकी साथियों ने विवाद शुरू कर दिया। लेखांश के मुताबिक, उसने बातचीत के दौरान गोलू गणेश का नाम लिया था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

2 आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मारपीट के दौरान लेखांश से आरोपियों ने कहा कि, तेरा पिता पुलिस अधिकारी है तो हमारा क्या बिगाड़ लेगा। इसके बाद सभी ने लेखांश के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जिससे लेखांश के कान, कंधे, सिर और गले में चोटें आई हैं।

शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(1), 115(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों गोलू गणेश और आशुतोष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों का निकाला गया जुलूस

पुलिस ने रविवार को दोनों का शहर के मुख्यमार्गों से जुलूस निकाला। आरोपियों को हथकड़ी लगाकर कोतवाली थाने से मुख्य मार्ग होते हुए कोर्ट तक ले जाया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। इस घटना में बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पहले भी कर चुका है मारपीट

इससे पहले, सौरभ मिश्रा के घर के सामने गाड़ियों में तोड़फोड़ और घर में घुसकर मारपीट के मामले में आरोपी गोलू गणेश भी शामिल था। इस मामले में वह फरार था। पकड़े जाने के बाद पुलिस ने दोनों अपराधों में उसके खिलाफ कार्रवाई की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47