Advertisement

रायपुर में नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का उत्तर प्रदेश कनेक्शन सामने आया

रायपुर में नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का उत्तर प्रदेश कनेक्शन सामने आया है। डीडी नगर थाना क्षेत्र में नशीली दवाओं की सप्लाई के मामले में पुलिस ने जौनपुर से ऋषभ सोनकर (23) को गिरफ्तार किया है।

ऋषभ न्यू कॉलोनी हुसैन बाग, थाना लाइन बाजार, जिला जौनपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल जब्त किया है। पुलिस अब मोबाइल की जांच और पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

दरअसल, 27 जुलाई 2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और डीडी नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने रायपुरा स्थित गढ़ही तालाब के पास कार्रवाई की थी।

पुलिस ने मौके से छन्नू वर्मा (21) और राहुल देव सारवा (20) को गिरफ्तार किया था। दोनों के कब्जे से 52 नग कोडिस्टार एंड एनएफ सिरप और 75 नग स्पास्मो एंड प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल जब्त किए गए थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पूछताछ में मिला यूपी का लिंक

मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने नशीली दवाओं की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ की। इसमें सामने आया कि प्रतिबंधित नशीली दवाएं उन्हें जौनपुर निवासी ऋषभ सोनकर से मिली थीं।

इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर जौनपुर में दबिश दी। यहां से पुलिस ने ऋषभ सोनकर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब ऋषभ से पूछताछ कर रही है कि वह नशीली दवाएं कहां से हासिल करता था और रायपुर में किन लोगों तक इसकी सप्लाई पहुंचाता था। उसके मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47