Advertisement

गणेशोत्सव और आगामी त्योहारों को देखते हुए रायपुर पुलिस ने असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया

गणेशोत्सव और आगामी त्योहारों को देखते हुए रायपुर पुलिस ने असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। कमिश्नरेट और रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 146 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।

इनमें पश्चिम क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर 132 लोगों पर कार्रवाई की गई, जबकि तिल्दा-नेवरा में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका में 14 लोगों को जेल भेजा गया।

पश्चिम क्षेत्र में अभियान पुलिस उपायुक्त रॉबिनसन गुड़िया और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में चलाया गया।

पुलिस ने चाकूबाजी, अवैध हथियार, शराब, मादक पदार्थ और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को चिन्हांकित कर कार्रवाई की। इसके साथ ही प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज किए गए और लंबित गिरफ्तारी वारंटों की तामिली भी कराई गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अभियान के दौरान टिकरापारा, सरस्वती नगर, पुरानी बस्ती, कबीर नगर, डीडी नगर, मुजगहन, आजाद चौक, न्यू राजेंद्र नगर और आमानाका थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट और बीएनएसएस की प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की। कबीर नगर थाना क्षेत्र में कोटपा एक्ट के तहत भी 212 कार्रवाई की गई।

तिल्दा-नेवरा में 14 लोगों को जेल

इधर, तिल्दा-नेवरा पुलिस ने 13 सितंबर को विशेष पेट्रोलिंग और निगरानी अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने ऐसे लोगों की पहचान की, जिनसे विवाद, मारपीट या क्षेत्र की शांति भंग होने की आशंका थी। पुलिस ने 14 लोगों को अभिरक्षा में लेकर धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी को अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय में पेश किया गया। एसडीएम न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद 14 लोगों को जेल भेज दिया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57