Advertisement

छत्तीसगढ़ में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा

छत्तीसगढ़ में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है। आज (14 सितंबर) प्रदेश में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। अगले दो दिनों में भी कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

पिछले 24 घंटे में ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बस्तर संभाग में कुछ जगह तेज बारिश हुई। बड़े बचेली और कोंटा में सबसे ज्यादा 80-80 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बारिश के दौरान धमतरी के मॉडमसिल्ली बांध में मामा-भांजे तेज बहाव में बह गए। दोनों 12 सितंबर की देर शाम गेदारापारा के रपटा के पास मछली पकड़ रहे थे। एक का पैर फिसलने के बाद उसे बचाने में दूसरा भी बह गया। रविवार को तलाश के दौरान दोनों के शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों में मिले।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47