Advertisement

पाटन के बुनकर भवन का होगा जीर्णोद्धार, इससे रोजगार बड़ी संख्या में सृजित होंगे : भूपेश बघेल

दुर्ग । पाटन का बुनकर भवन अभी अच्छी स्थिति में नहीं है। इसे ठीक करने की कार्रवाई की जाएगी ताकि अधिकाधिक संख्या में लोगों को रोजगार मिल सके। कलेक्टर यहां निरीक्षण कर इसे बेहतर करने की दिशा में कार्रवाई करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने परमेश्वरी जयंती  पर पाटन में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में कही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देवांगन समाज द्वारा हर वर्ष पाटन में परमेश्वरी जयंती का आयोजन होता है। आप लोग बहुत स्नेह से आमंत्रित करते हैं। आपका समाज खेती से, बुनकरी से जुड़ा है। हमने इस साल 107 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा है और यह सब बहुत सुविधापूर्ण ढंग से हुआ है। इस वर्ष साढ़े 23 लाख किसानों ने धान बेचा है। धान उगाने वाले किसान और इसका रकबा बहुत तेजी से बढ़ गया है। यह सब हो सका है हमारी सरकार की योजनाओं से। बस्तर में डैनेक्स हम लोगों ने आरम्भ किया है। बस्तर में वस्त्र व्यवसाय को लेकर बढ़िया काम हुआ है। हम लोग रीपा अर्थात ग्रामीण औद्योगिक पार्क बना रहे हैं जिसमें आपके जैसे उद्यमी समाजों के लिए बढ़िया अवसर हैं। पाटन में हमने 9 सैजेस स्कूल आरम्भ किये हैं। आपका समाज बहुत मेहनतकश समाज है इसलिए ही आपको महाजन कहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यहां 2 ही सामाजिक भवन था। आपके सामाजिक भवन का निर्माण हुआ, फिर इसका जीर्णोद्धार भी हुआ। आपके समाज की प्रगति अच्छी लगती है। पाटन का विकास भी देखकर बहुत अच्छा लगता है। यहां खेती किसानी के साथ व्यवसाय भी तेजी से बढ़ रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57