Advertisement

नेशनल जम्बूरी छत्तीसगढ़ में भी होगा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा

दुर्ग । स्काउट का नेशनल जम्बूरी छत्तीसगढ़ में भी होगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा शनिवार को जिला स्काउट संघ की रैली में की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्काउट आंदोलन ब्रिटेन में शुरू हुआ। इसका उद्देश्य मित्रता भाव और सेवा है। भारतीय संस्कृति भी वसुधैव कुटुम्बकम के विचार पर है और इस तरह से दोनों विचार एक जैसे भातृत्व और सेवा के विचार हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को हेलीकॉप्टर देखने का शौक होता है, हम हेलीकॉप्टर से आये, मैं बच्चों को देख रहा था, स्काउट के बच्चे हेलीकॉप्टर देखकर भी मुड़े नहीं, जबकि पहली बार हेलिकॉप्टर को देखकर कितना कौतूहल होता है। यह बताता है कि कितना गहरा अनुशासन स्काउट हमारे जीवन में छोड़ता है। इस मौके पर सुंदर रैली और छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस मौके पर संघ के राज्य मुख्य आयुक्त तथा संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में राज्य स्काउट्स के मुख्य संरक्षक और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोरोना काल में स्काउट्स ने सेवा का भरपूर काम किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के बच्चे देश भर में ही रहे कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।

संघ के जिला अध्यक्ष अविनाश चंद्राकर ने भी अपना संबोधन दिया। पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा, लक्ष्मण चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही संघ के संरक्षक एवं कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा तथा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव भी इस मौके पर मौजूद रहे।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57