Advertisement

दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में PM मोदी टॉप पर, जानें सर्वे में मिली कितनी रेटिंग

दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में PM मोदी टॉप पर, जानें सर्वे में मिली कितनी रेटिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं. अमेरिका आधारित एक सर्वे में भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक (Rishi Sunak) को भी पीछे छोड़ दिया.

PM मोदी ने Joe Biden और Rishi Sunak को छोड़ा पीछे

बताते चलें कि अमेरिका की कंसल्टिंग फर्म मॉर्निंग कंसल्ट ने सर्वेक्षण किए गए 22 देशों के बीच अपनी रेटिंग के आधार पर ट्रेंडिंग विश्व नेताओं की एक सूची जारी की. इस सूची में पीएम नरेंद्र मोदी के बाद मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर, स्विस राष्ट्रपति एलेन बर्सेट और अन्य हैं. मॉर्निंग कंसल्ट के एक सर्वेक्षण के अनुसार, 78 प्रतिशत की अनुमोदन रेटिंग के साथ पीएम मोदी को दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में आंका गया है. रेटिंग के हिसाब से पीएम मोदी की रेटिंग अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सनक समेत अन्य नेताओं से आगे रही है.

रेटिंग 26-31 जनवरी 2023 से एकत्र किए गए आंकड़ों पर आधारित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, रेटिंग 26 से 31 जनवरी, 2023 से एकत्र किए गए आंकड़ों पर आधारित हैं. रेटिंग प्रत्येक देश में वयस्क निवासियों की सात दिवसीय चलती औसत पर आधारित होती है, जिसमें नमूना आकार अलग-अलग होते हैं. बताया जाता है कि यह सूची अपडेट होती रहती है और वर्तमान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन 7वें स्थान पर हैं. 22 देशों में से नॉर्वे के पीएम जोनास गहर स्टोरे, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सोक-यूल और जापानी पीएम फुमियो किशिदा अंतिम तीन में हैं.

जनवरी के तीसरे सप्ताह में बढ़ी पीएम मोदी की अनुमोदन रेटिंग

वेबसाइट पर शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 78 फीसदी लोग पीएम मोदी का अनुमोदन करते हैं, जबकि 18 फीसदी उन्हें अस्वीकार करते हैं. वहीं, जनवरी के तीसरे सप्ताह में पीएम मोदी की अनुमोदन रेटिंग बढ़ी है. जबकि, मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर 68 फीसदी रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर आ गए है और स्विस राष्ट्रपति एलेन बेर्सेट 62 फीसदी अनुमोदन रेटिंग के साथ तीसरे पायदान पर रहे है. इधर, इटली की नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को 52 प्रतिशत रेटिंग के साथ 6वें स्थान पर रखा गया है. ब्राजील के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा को 50 प्रतिशत रेटिंग के साथ 5वें स्थान पर रखा गया था. सर्वेक्षण में 58 प्रतिशत अनुमोदन रेटिंग के साथ ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस को चौथे स्थान पर रखा गया. कनाडा के पीएम 40 प्रतिशत अनुमोदन के साथ 9वें स्थान पर थे और यूके के पीएम ऋषि सुनक 30 प्रतिशत अनुमोदन के साथ 12वें स्थान पर थे.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57