Advertisement

खूनी खुली पोखरी खदान ने पुनः एक मासूम को निकल गई ग्राम में मातम पसरा

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख- खुली पोखरी खदान में एक बार पुनः मासूम बालक को निगल गई जिससे ग्राम में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार एसईसीएल विश्रामपुर की खुली पोखरी खदान में ग्राम करमपुर निवासी गोवर्धन राम चेरवा का 10 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार अपने साथियों के साथ 11 मई को प्रातः 10 बजे पोखरी में नहाने गया था जहां उसे अथाह जल में डूबने से मौत हो गई। जिसकी जानकारी मृतक बालक के साथियों ने गांव में आकर बताएं ।11 मई को को गांव वालों ने तीन-चार घंटे अपने स्तर से मासूम आदित्य की तलाश की परंतु नहीं मिलने से विश्रामपुर पुलिस थाना में सूचना दी । सूचना पर थाना प्रभारी सुभाष कुजुर की टीम मौके पर पहुंच कर सूरजपुर जिले की एसडीआरएफ की टीम एवं नगर सैनिक को बुलाकर रेस्क्यू कराया भारी मशक्कत के बाद मासूम आदित्य का शव मिला। पंचनामा एवं शव विच्छेदन क्रिया के पश्चात अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया।
यहां यह बताना आवश्यक है कि एसईसीएल बिश्रामपुर खुली खदान “ओ सी एम खदान” कोयला उत्खनन के बाद खुली छोड़ दी गई है जिसमें अथाह जलजमाव है। जिसमें आसपास ग्रामों के अब तक दो दर्जन से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी है। साथ ही आए दिन इन खदानों में अज्ञात शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलती रहती है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपराधी प्रवृत्ति के लोग अन्यत्र हत्या कर खुद को सुरक्षित समझकर इन खदानों में फेंक देते हैं। बहुत सारे ऐसे लाशे मिली है जिसकी आज तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47