Advertisement

सूरजपुर : श्रमिक संगठन एटक ने केंद्रीय चिकित्सालय के नर्सों एवं चिकित्सकों का किया सम्मानित

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ -विश्व अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर एटक यूनियन ने केंद्रीय चिकित्सालय बिश्रामपुर में कार्यरत सभी नर्सों को शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
आरजीके उपक्षेत्र मे हीरालाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष एटक तथा सजल मित्रा ने मेल नर्स को पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया।
इस अवसर पर कॉमरेड अजय विश्वकर्मा ने कहा कि आज भारत सहित पूरी दुनिया भर के ज्यादातर देश कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे हैं। पिछले एक साल से अधिक समय से हम देख रहे हैं कि नर्स मरीजों को ठीक करने में दिन-रात मेहनत कर रही हैं। यह दिन सभी नर्सों, उनके समर्पण, और काम को धन्यवाद देने का दिन है। अजय विश्वकर्मा ने आगे कहा कि नोबल नर्सिंग सेवा की शुरुआत करने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन पर हर साल दुनिया भर में 12 मई अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया जाता है। फ्लोरेंसके अपना पूरा जीवन गरीबों, बीमारों और दुखियों की सेवा में समर्पित किया। इसके साथ ही उन्‍होंने नर्सिंग के काम को समाज में सम्‍मानजनक स्‍थान दिलवाया। पहली बार इसे साल 1965 में मनाया गया था। जनवरी, 1974 में 12 मई को अंतरराष्ट्रीय दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की गई। आज का दिन भारत सहित दुनिया के तमाम नर्सों को उनके सेवा काम के लिए धन्यवाद देने का दिन है। आज इस अवसर पर सीएमओ एस प्रमाणिक नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर विवेकानंद सिंह, डॉक्टर अब्दुल कलाम ,डॉक्टर आर एस पैक्रो, डॉक्टर निरंजन सहित अरविंद कुमार, मुनि जैन पूरा स्टाफ को शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया ।आज इस अवसर क्षेत्रीय प्रभारी सचिव कामरेड पंकज गर्ग, कामरेड मुरली, कामरेड दीप सिंह, कामरेड विनोद सिंह आदि उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05