Advertisement

टीकाकरण को लेकर कांग्रेसका दोहरा चरित्र अक्षम्य जिलाभाजपा

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर जिला कोरोना महामारी के संकट के दौर में टीकाकरण को लेकर कांग्रेस का दोहरा चरित्र जनता के सामने आ गया है|जिस तरह गाँव गांव में कोरोना संक्रमण का प्रसार हुआ उसके लिए पूरी तरह से कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है| जिला भाजपा सूरजपुर द्वारा आयोजित वर्चुअल पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राज्य सरकार के दोहरा मापदंड अपनाने का गंभीर आरोप लगाया |श्री सोनी ने कहा कि पूरा प्रदेश कोरोना संक्रमण के चपेट में है लेकिन सरकार शराब बेचने में जुटी हुई है लोग अस्पतालों में बेड व दवाइयों के लिए चक्कर लगा रहे हैं लेकिन लोगो को दवा तो दूर सही परामर्श देने के लिए चिकित्सक तक नही मिल रहे हैं|जब केन्द्र सरकार कोविड वैक्सीन उपलब्ध कराकर टीकाकरण के अभियान को तेज कर महामारी के प्रसार को कम करना चाह रही थी तब कांग्रेस के नेता और मंत्री स्वदेशी कोविड वैक्सीन का उपहास उड़ा रहे थे आज वही मंत्री के वैक्सीन के लिए प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं|भूपेश सरकार प्रदेश की जनता के जान के साथ खिलवाड़ कर रही है सरकार के पास अभी भी वैक्सीनेसन के लिए कोई स्पष्ट नीति नही है|हाइकोर्ट के दखल के बाद प्रदेश की जनता का टीकाकरण प्रारंभ हो सका है लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण लोग अलसुबह से लंबी लंबी कतारोँ में खड़े हो रहे हैं इसके बावजूद टीका नही लग पा रहा है|श्री सोनी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल भाजपा के विधायक व जनप्रतिनिधियों को मिलने का समय न देकर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं जबकि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई पूरी दुनिया एकजुट होकर लड रही है वही दूसरी ओर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल ने भी भाजपा विधायक दल को मिलने का समय दिया तथा कोरोना के खिलाफ लड़ाई व टीकाकरण में विपक्षी दल के अहम सुझावो को भी सुना|भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि जिले मे स्वास्थ्य सुविधा पूरी तरह से चरमरा गई है लोगों को कोरोना के ईलाज की सुविधा तो दूर जांच तक की सुविधा नही मिल पा रही है| जिले में मरीजों को एंबुलेंस मिलना तो दूर की कौड़ी साबित हो रही है लेकिन मुक्तांजलि वाहन की कमी के कारण शवों को छ: से सात घंटे देरी से अस्पताल से उनके गाँव तक पहुंचाया जा रहा है उन्होंने मेडिकल , किराना ,फल, सब्जी व दूध व्यवसायी को फ्रंट लाइन वर्कर्स में शामिल कर टीकाकरण में प्राथमिकता देने की मांग की और कहा कि बड़ी संख्या इन कारोबार से जुड़े लोगों की कोरोना से मौत हो रही है पत्रकार वार्ता में जिला मिडिया प्रभारी शशि तिवारी, आईटीसेल जिला संयोजक एजाज अहमद, शहर अध्यक्ष अजय अग्रवाल उपस्थित रहे|

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47