Advertisement

मुख्यमंत्री ने भिंभौरी ने महाविद्यालय खोलने और उफरा में सामाजिक भवन के निर्माण की घोषणा की

रायपुर : मुख्यमंत्री ने भिंभौरी ने महाविद्यालय खोलने और उफरा में सामाजिक भवन के निर्माण की घोषणा की

ग्राम उफरा में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज

के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

उफरा में हाईस्कूल का आहता और सायकल शेड निर्माण की घोषणा

उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनेगा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड के ग्राम उफरा में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज के 77वां वार्षिक राज अधिवेशन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी, स्वामी आत्मानंद सहित अन्य महापुरुषों के शैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि बेमेतरा जिला से मेरा पुराना और गहरा नाता रहा है। प्रदेश में सामाजिक कार्यक्रम लगातार चल रहा है। मुख्यमंत्री ने पाटन राज में आयोजित होने वाले केंद्रीय अधिवेशन में समाज को आमंत्रित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जन-आकांक्षाओं के अनुरुप ग्राम भिंभौरी में महाविद्यालय खोलने, उफरा में सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए दिए जाने तथा उफरा में स्कूल के लिए आहता निर्माण एवं साइकिल शेड निर्माण कराये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण कराये जाने की भी मंजूरी दी। कार्यक्रम में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन पर्यावरण और आवास मंत्री मोहम्मद अकबर एवं बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस वर्ष किसानों से सर्वाधिक धान का उत्पादन किया है और इस वर्ष सरकार ने 107 लाख 53 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की है। इससे 22 हजार करोड़ रुपया सीधा किसानों के खाता में गया है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत तीन किस्त की राशि दे दी गई है, चौथे किस्त की राशि 31 मार्च को किसानों के खाते में डाल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में कोदो, कुटकी और रागी की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। इस वर्ष मूंग, उड़द, अरहर को भी समर्थन मूल्य में खरीद रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बेमेतरा शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। यहां केे महापुरुषों ने समाज में शिक्षा का अलख जगाया है। मुख्यमंत्री ने उनका पुण्य स्मरण करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि बहुत बड़े दानवीर श्री पूनाराम परगनिहा ने 51 गांव को दान में दिया था। जिससे आज स्कूल का संचालित हो रहा है। इस अवसर पर केन्द्रीय अध्यक्ष चोवा राम वर्मा, चंद्रशेखर परगनिहा, शिवा चंद्रवंशी, पोषण वर्मा, रोहित वर्मा, नरोत्तम वर्मा, तोरण नायक, प्रकाश वर्मा, अरुण परगनिहा, प्रेमलाल वर्मा सहित समाजित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57