Advertisement

वेक्सीनेशन ब्रेक पर भाजपा ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

 

वेक्सीनेशन ब्रेक पर भाजपा ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
0 एपीएल के साथ आखिर भेदभाव कब तक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

डोंगरगांव। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए लगाये जा रहे वैक्सीनेशन में एपीएल वर्ग के लोगों को आज टीका नहीं लगाया जा सका। इससे इस वर्ग के लोगों में जमकर आक्रोश देखने को मिला। जानकारी के अभाव में ब्लॉक के अनेक टीकाकरण केन्द्रों में पहुंचे युवक, युवती, महिला तथा पुरूषों को वैक् सीनेशन के बिना बैरंग वापस लौटना पड़ा। वहीं इस मुद्दे को लेकर आज मंडल भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार प्रीति लारोकर को एक ज्ञापन सौंपकर टीकाकरण में भेदभाव समाप्त करने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार के वैक्सीन उपलब्धता में कुप्रबंधन के कारण बुधवार को बहुतायात की संख्या में रोज पहुंच रहे एपीएल वर्ग के लोगों को वैक्सीनेशन से मना कर दिया गया था। इसका कोई कारण अधिकारिक रूप से सामने तो नहीं आया, लेकिन ऐसा समझा जाता है कि वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध न होने के कारण सरकार द्वारा ऐसा निर्णय लिया गया। अब कल भी इस वर्ग के लोगों को वैक् सीन लगेगा या नहीं, इस पर अभी भी संशय बना हुआ है।
एपीएल वालों के लिए वैक्सीनेशन स्थगित किये जाने के मामले को लेकर आज मंडल भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव तथा मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर
सभी वर्ग के लोगों को टीकाकरण में प्राथमिकता दिये जाने की मांग की है। वहीं बीपीएल कार्डधारियों के वैक्सीन लगाने में रूचि नहीं लेने को लेकर भी भाजपा ने नगर तथा गांवों में जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है।
इस संबंध में मंडल भाजपा अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने बताया कि जिस प्रकार सरकारी नौकरियों में बैकलॉग भर्ती किया जाता है, संबंधित वर्ग के लोगों के न मिलने पर उक्त वर्ग हेतु आरक्षित पदों को रिक्त रखा जाता है, वैसा ही कार्य सरकार वैक्सीनेशन में कर सकती है, इससे आम जनता को सुविधा होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान रमजान बडग़ुजर, नारायण साहू, संतोष यादव, कोमल साहू, दीना पटेल, ललित रामटेके, लोकेश यदु, योगेश पटेल, पार्षद गिरजाशंकर उयके, प्रवेश ठाकुर, राजा जैन, लक्ष्मीनारायण सेन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राजनांदगांव  से मानसिंग की रिपोर्ट……

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47