Advertisement

Pathaan Collection : फिल्म पठान ने बनाया रिकॉर्ड, डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का सबसे तेज कलेक्शन किया, बाहुबली-2 और KGF-2 को भी पछाड़ा

मुंबई। Pathaan Collection : पठान ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज 400 करोड़ का कलेक्शन कर रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म को ये उपलब्धि सिर्फ 12 दिन में मिली है। इस मामले में पठान ने बाहुबली 2 और केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन को पीछे छोड़ा है। बाहुबली 2 ने 15 दिन में 400 करोड़ का आंकड़ा छूआ था वहीं केजीएफ 2 को यहां तक पहुंचने में 23 दिन लगे थे।

Pathaan Collection : मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पठान ने रिलीज के बारहवें दिन 27.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस हिसाब से फिल्म का हिंदी नेट कलेक्शन 414.50 करोड़ हो गया है। तमिल और तेलुगु के आंकड़े जोड़ लिए जाएं तो फिल्म की कुल कमाई 429.90 करोड़ हो गई है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 832 करोड़ हो गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पठान ने तोड़ दिया है दंगल का रिकॉर्ड
Pathaan Collection : पठान ने आमिर खान की फिल्म दंगल के लाइफटाइम कलेक्शन को कल ही पीछे छोड़ दिया था। दंगल ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 374.43 करोड़ की कमाई की थी। ओवरऑल हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में पठान के आगे अब सिर्फ दो फिल्में बाहुबली-2 और केजीएफ-2 हैं। दोनों के हिन्दी वर्जन का कलेक्शन 435.33 करोड़ और 510.99 करोड़ रुपए है।

पठान ने पहले ही दिन बनाया था रिकॉर्ड
Pathaan Collection : रिलीज के पहले ही दिन पठान ने 55 करोड़ की बंपर ओपनिंग की थी। इससे पहले ये रिकॉर्ड केजीएफ 2 के नाम था जिसके हिंदी वर्जन ने पहले दिन 53.95 करोड़ की कमाई की थी। हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने रिलीज के पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 53.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। पठान ने रिलीज के साथ ही इन सभी रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47