Advertisement

पोंडी-उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में स्थानीय लोगो के लिए वैक्सीन नहीं, बाहरी लोगों को लगाई जा रही वैक्सीन…स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग पर जताई नाराज़गी

कोरबा/पोंडी-उपरोड़ा :- पोंडी उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लगाते हुए बताया कि पोंडी उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र की मनमानी का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है वजह है कोरोना वैक्सीन को लेकर. बताया कि क्षेत्र में वैक्सीन कैम्प लगने के बाद भी अन्य क्षेत्र के लोगों द्वारा पोंडी उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में सुबह से ही वैक्सीन के लिए लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं. और स्थानीय लोग जब वैक्सीन के लिए जाते हैं तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीन खत्म होने की बात कही जाती है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला स्वास्थ्य विभाग कोविड वैक्सीन को लेकर अलग अलग सेंटर निर्धारित कर कोविड वैक्सीन लगाने का काम कर रही है सर्वे टीम बनाकर वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण इच्छुक लोगों को वैक्सीन नहीं लग पा रही है जिसकी वजह से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जो स्थानीय हैं उनको वैक्सीन न लग बल्कि अन्य क्षेत्रों से आये लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है. उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के परिचितों को स्वास्थ्य विभाग पोंडी उपरोड़ा पहले प्राथमिकता दे रहा है. जिसके चलते स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य विभाग पहुंचने के पहले है सीमित वैक्सीन खत्म हो जा रही है।

पोंडी-उपरोड़ा से गुरुबक्श सिंह संधु की रिपोर्ट✍️

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47