Advertisement

फिर बढ़े सोने के भाव, चांदी स्थिर…

मुंबई । फरवरी महीने की शुरुआत केंद्रीय बजट के साथ हुई और लोगों को उम्मीद थी कि बजट के बाद सोने चांदी के भाव में गिरावट आएगी पर निराशा ही हाथ लगी।

अब आलम यह है कि ये कीमतें आसमान छू रही हैं। सोने की कीमतें मंगलवार को फिर से बढ़ी है। साथ ही, चांदी की कीमतों में मंगलवार को स्थिरता देखी गई।  हालांकि अभी शादी ब्याह का सीजन जारी है इसलिए आगे के लिए कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी फिर भी ऐसी स्थिरता में लोग खरीदारी कर लें तो उन्हें फायदा हो सकता है। 

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मंगलवार को सोने की कीमत में 250 रुपये प्रति दस ग्राम के हिसाब से बढ़ोत्तरी देखने को मिली। 22 कैरेट सोने की कीमते प्रति 10 ग्राम 54,250 रुपये है जबकि 24 कैरेट की कीमत प्रति 10 ग्राम 57,250 है। 

वहीं, बीते दिन यानी 6 फरवरी को 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना प्रति दस ग्राम क्रमश: 54,000 और 57,000 रुपये था। चांदी के भाव मंगलवार को स्थिर देखे गए।  चांदी का ताजा भाव मंगलवार को 75,800 प्रति किलोग्राम रहा। 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57