Advertisement

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल…

बिलासपुर : CG ACCIDENT : जिले के कोटा थाना इलाके के गनियारी अस्पताल के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य युवक को गंभीर चोट आई है। वहीँ घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोटा टीआई दिनेश चंद्रा ने बताया कि बाइक को ठोकर मारने वाली कार विद्यानगर बिलासपुर फेस टू में रहने वाले लोगों की है। कार में 4 लोग सवार थे। जो कोटा से बिलासपुर की ओर आ रहे थे। वहीं बाइक सवार लोग बिलासपुर से कोटा की ओर जा रहे थे। घटना गनियारी स्वास्थ्य केंद्र के पास हुई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

हादसे में मृतक का नाम भूपेंद्र यादव 28 वर्ष है, जो कोनी थाना क्षेत्र के निरतु गांव का रहने वाला है। वहीं बाइक सवार 2 लोगों में एक घूंटकू पोंड़ी निवासी, जय कुमार यादव और संदीप यादव निवासी चोरभट्टी का रहने वाला है। कार की ठोकर से इन दोनों को भी गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि, बाइक सवार तीनों युवक बिल्लीबन गांव में अपने दोस्त के यहां छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47