छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

एसपी ने साहसी युवक अमन को किया सम्मानित

एसपी ने साहसी युवक अमन को किया सम्मानित

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

सुरही नदीं के तेज बहाव में बह रहे 25 वर्षीय युवक को सुरक्षित निकालने

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा आज 20 सितंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में नदी के तेज बहाव में डुब रहे युवक को अपनी जान का परवाह किये बगैर अदम्य साहस (बहादुरी) का परिचय देते हुए सुरक्षित बाहर निकालने वाले अमन राजपूत (अभिषेक) को उनके इस उत्कृष्ट कार्य हेतु उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि विगत दिनों सुरही नदीं में डुब रहें युवक को देवकर के ही रहने वाले अमन राजपूत ने अपनी जान पर खेल कर बचा लिया। उसकी अदम्य साहस (बहादुरी) का प्रशंसा सभी क्षेत्र वासियों ने की। देवकर वार्ड नं.14 के रहने वाले प्रेमकुमार यादव ऊर्फ प्रेमू 25 वर्षीय को नदी के तेज बहाव में बहते हुए देख वार्ड नं. 01 देवकर निवासी 28 वर्षीय अमन राजपूत ने अपनी जान की बाजी लगाकर डुब रहे प्रेमु की जान बचाई थी। इस अवसर पर स्टेनो अजय कुमार देवांगन, एसपी रीडर सउनि विष्णु सप्रे सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!