छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा
Trending

Sarguja Olympic 2026: 3.50 लाख पंजीयन, CM Vishnu Deo Sai ने किया लोगो व शुभंकर गजरु का अनावरण

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य आगाज, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोगो और शुभंकर गजरु का अनावरण किया, 12 खेलों में 3.50 लाख खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन।

सरगुजा पूरे मनोयोग और उमंग के साथ ओलंपिक आयोजन के लिए तैयार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर होगा सरगुजा ओलंपिक का आयोजन

मुख्यमंत्री ने सरगुजा ओलंपिक के लोगो और शुभंकर “गजरु” का किया अनावरण

12 खेल विधाओं में 3 लाख 50 हजार खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

अंबिकापुर, 29 जनवरी 2026।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सरगुजा अंचल पूरे मनोयोग, उत्साह और उमंग के साथ सरगुजा ओलंपिक के आयोजन के लिए तैयार है। उन्होंने यह बात आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में कही, जहाँ उन्होंने बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर आयोजित होने वाले सरगुजा ओलंपिक 2026 के लोगो और शुभंकर “गजरु” का विधिवत अनावरण किया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मुख्यमंत्री ने सरगुजा अंचल के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जैसे बस्तर ओलंपिक ने स्थानीय खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाई, उसी तरह अब सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता दिखाने का सशक्त मंच मिलेगा।

3.50 लाख पंजीयन से झलका युवाओं का उत्साह

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि सरगुजा ओलंपिक के लिए 12 खेल विधाओं में लगभग 3 लाख 50 हजार खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है, जो सरगुजा संभाग के युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और खेलों के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि पंजीयन की यह संख्या यह स्पष्ट करती है कि सरगुजा पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने आयोजन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी लेते हुए सफल आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा विशेष अवसर

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि सरगुजा ओलंपिक से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा।
उन्होंने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को राज्य की खेल प्रशिक्षण अकादमियों में सीधे प्रवेश दिया जाएगा तथा उन्हें यूथ आइकॉन घोषित कर युवाओं और बच्चों को खेलों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सरगुजा ओलंपिक 2026 का लोगो और शुभंकर

सरगुजा ओलंपिक 2026 का लोगो इस अंचल की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और खेल भावना का जीवंत प्रतीक है।
लोगो के केंद्र में मैनपाट स्थित टाइगर पॉइंट जलप्रपात को दर्शाया गया है, जो हरियाली, ऊर्जा और निरंतर प्रवाह का प्रतीक है।
चारों ओर दर्शाए गए 12 खेलों के प्रतीक चिन्ह समावेशिता और समान अवसर का संदेश देते हैं।
लाल रंग का विशेष महत्व पहाड़ी कोरवा जनजाति की परंपराओं से जुड़ा है, जहाँ यह शक्ति, साहस और जीवन-ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।

सरगुजा ओलंपिक का शुभंकर “गजरु” (हाथी) है, जो बल, धैर्य, बुद्धिमत्ता और एकता का प्रतीक है। हाथी का झुंड में चलना टीम वर्क और सामूहिक सहभागिता का संदेश देता है, जो खेल भावना से गहराई से जुड़ा हुआ है।

विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं

सरगुजा ओलंपिक के लिए 28 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक पंजीयन किया गया, जिसमें सरगुजा संभाग के 6 जिलों से लगभग 3.50 लाख प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इनमें 1.59 लाख पुरुष और 1.89 लाख महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती, रस्साकसी सहित 12 खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं
विकासखंड स्तर
जिला स्तर
संभाग स्तर पर आयोजित की जाएंगी।

सरगुजा संभाग में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित सरगुजा ओलंपिक का शानदार आगाज हो चुका है। तीन चरणों में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के तहत विकासखंड स्तरीय मुकाबले 28 जनवरी से प्रारंभ होकर 03 फरवरी 2026 तक आयोजित किए जा रहे हैं।

जिले से 80,026 खिलाड़ियों का पंजीयन

सरगुजा जिले से कुल 80,026 खिलाड़ियों ने 12 खेल विधाओं में पंजीयन कराया है, जिनमें
43,273 महिला
36,753 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।

विकासखंडवार आयोजन तिथियां

  • अंबिकापुर : 03 से 04 फरवरी
  • लखनपुर : 29 जनवरी से 02 फरवरी
  • उदयपुर : 28 जनवरी से 03 फरवरी
  • मैनपाट : 29 से 30 जनवरी
  • सीतापुर : 30 से 31 जनवरी
  • बतौली : 30 से 31 जनवरी
  • लुण्ड्रा : 30 से 31 जनवरी

विकासखंड स्तर के विजेता खिलाड़ी 05 से 10 फरवरी तक आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जबकि संभाग स्तरीय प्रतियोगिता 01 से 03 मार्च तक आयोजित होगी।

ये खेल प्रतियोगिताएं हो रही हैं आयोजित

एथलेटिक्स (दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, तवा फेंक, लंबी कूद, ऊँची कूद, 4×100 रिले), तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, कराते, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल।
हॉकी और कुश्ती के खिलाड़ी सीधे जिला स्तर पर हिस्सा लेंगे।

 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!