छत्तीसगढ़राज्यसरगुजा

राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल,काँग्रेसियों ने आतिशबाजी के साथ मुँह मीठा करा मनाया जश्न

राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल,काँग्रेसियों ने आतिशबाजी के साथ मुँह मीठा करा मनाया जश्न

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सीतापुर:राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेसियों ने जमकर जश्न मनाया।खाद्यमंत्री अमरजीत भगत की उपस्थिति में विधायक निवास के सामने युंका ने आतिशबाजी के साथ मुँह मीठा करा इसे लोकतंत्र की जीत बताया।इस दौरान खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है।जहाँ संविधान का राज चलता है।ऐसे में कोई अगर तानाशाही रवैया अपनाये तो ये गलत बात है।उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार हमारे नेता राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबरा गई है।जिसकी वजह से केंद्र की सरकार ने तानाशाही रवैया अख्तियार करते हुए राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी थी।जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी।जिसकी बदौलत राहुल गांधी की संसद की सदस्यता बहाल जो गई।यह जीत नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है।तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र की जीत है।जिसका हम सभी सम्मान करते है।इस अवसर पर ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष तिलक बेहरा मंत्री प्रतिनिधि संदीप गुप्ता सदस्य उर्दू एकेडमिक बदरुद्दीन इराकी नपं अध्यक्ष प्रेमदान कुजूर मंत्री प्रतिनिधि गणेश सोनी रामप्रताप गोयल अशोक अग्रवाल बिगन राम प्रदेश सचिव डॉ लालचंद यादव पार्षद दीपक मिश्रा विनय पांडेय सुनील मिश्रा शिव गुप्ता बॉबी बाधवा सुखदेव राम युंका अध्यक्ष मंटु गुप्ता चिंटू गुप्ता प्रशांत खलखो रिंकू प्रधान आदि उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!