उत्तर बस्तर कांकेरछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

नगरीय निकाय निर्वाचन में पहली बार वोट किया कु. आस्था और रानू ने

नगरीय निकाय निर्वाचन में पहली बार वोट किया कु. आस्था और रानू ने

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

कहा- अपने मताधिकार का प्रयोग करने काफी उत्साहित थीं

उत्तर बस्तर कांकेर / नगरीय निकाय आम निर्वाचन के तहत आज सुबह 08 बजे से मतदान प्रारंभ हो गया। इसी क्रम में कांकेर नगर के माहुरबंदपारा वार्ड स्थित आदर्श मतदान केन्द्र में पहली बार मतदान करने कु. आस्था नेताम और कु. रानू गुप्ता पहुंची थी। मतदान करने के बाद उन्होंने पूरे उत्साह के साथ बताया कि वे ’’फर्स्ट टाइम वोटर’’ हैं तथा नगरीय निकाय चुनाव में पहली बार वोट करने आई हैं। कु. आस्था ने यह भी बताया कि वह शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय जगदलपुर में सिविल ब्रांच के साथ अध्ययनरत हैं और मतदान के प्रति जागरूकता और अपने पसंदीदा अभ्यर्थी का चयन करने वह कांकेर आई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एक-एक वोट अमूल्य है, जो भविष्य की दशा और दिशा को तय करता है। इसी तरह 18 वर्षीय कु. रानू गुप्ता ने बताया कि वह भी पहली बार वोट करने यहां आई हैं और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से प्रभावित होकर उन्होंने आज सुबह मतदान किया।
भंडारीपारा की 89 वर्षीया फूलबासन और 72 वर्षीय जयलाल ने व्हीलचेयर पर बैठकर किया मतदान शहर के कन्या हाई स्कूल मांझापारा के मतदान केन्द्र में भंडारीपारा निवासी 89 वर्षीया फूलबासन बाई अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंची थी। उन्होंने बताया कि चाहे विधानसभा चुनाव हो, लोकसभा चुनाव हो या नगरीय निकाय, हर बार वह अपना वोट देती हैं। लगभग 09 दशक की आयु पूर्ण कर चुकीं श्रीमती फूलबासन ने यह भी कहा कि हर बार की तरह इस बार भी बिना किसी के प्रलोभन या बातों में आए वह अपनी पसंद के अभ्यर्थी को वोट दिया। उन्होंने बताया कि उनकी उम्रदराजी इसमें बाधा नहीं बनती। इसी तरह अघननगर वार्ड के शहीद रामकुंवर कन्या शाला मतदान केन्द्र में वोट देने पहुंचे 72 वर्षीय श्री जयलाल यादव को स्काउट गाईड्स के द्वारा व्हील चेयर पर बैठाकर मतदान कराया गया। जयलाल ने कहा कि स्थानीय निकाय के निर्वाचन में वह वोट डालने पहुंचे हैं और अपनी पसंद के अभ्यर्थी को आज वोट दिया। इसके अलावा माहुरबंदपारा वार्ड मतदान केन्द्र में माधवसिंह ठाकुर अपनी पत्नी श्रीमती लेमन ठाकुर दम्पति ने बूथ पहुंचकर एक साथ मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मां-बेटे ने एक साथ किया मतदान इसी तरह माहुरबंदपारा स्थित आदर्श मतदान केन्द्र में युवा मतदाता विक्की सोनी ने अपनी मां के साथ मतदान केन्द्र पहुंचकर ईव्हीएम मशीन के जरिए अध्यक्ष और पार्षद के लिए बटन दबाकर वोट दिया।

मतदाता मित्रों ने निभाई अहम भूमिका

मतदान केन्द्रों में वोट करने पहुंचे मतदाताओं की सुविधाओं को लेकर मतदाता मित्र काफी सजग और सक्रिय नजर आए। नगर के प्रत्येक मतदान केन्द्र में बुजुर्ग, निःशक्त, बीमार और कमजोर मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता मित्र के तौर पर स्काउट गाईड्स एवं कैडेट्स की तैनाती की गई है। मतदाता मित्रों के द्वारा बुजुर्गों एवं निःशक्त मतदाताओं को व्हीलचेयर पर बिठाकर उन्हें प्राथमिकता के क्रम में मतदान कराया गया। इसके अलावा मतदाता सूची में भाग संख्या, नाम और सरल क्रमांक ढूंढने तथा कतार में लगे मतदाताओं को पानी पिलाने जैसे सेवा के कार्य स्काउट गाईड्स के द्वारा किया गया, जिसकी सराहना मतदाताओं ने भी की। इसके अलावा आदर्श मतदान केन्द्रों में प्रतीक्षालय, सेल्फी जोन, प्राथमिक उपचार केन्द्र सहित विभिन्न प्रकार की व्यवस्था की गई है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!