
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
भारत जोड़ो यात्रा: मप्र में 10 वें दिन आगर मालवा जिले में
भारत जोड़ो यात्रा: मप्र में 10 वें दिन आगर मालवा जिले में
झालार (मप्र) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में अपनी यात्रा के 10 वें दिन आगर मालवा जिले के लिए रवाना हुयी। रात्रि विश्राम के बाद यात्रा सुबह करीब छह बजे उज्जैन के बाहरी इलाके झालार गांव से दोबारा शुरू हुयी।.
सुबह पैदल मार्च के दौरान राहुल गांधी के साथ महिला कांग्रेस की नेता शोभा ओझा और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन भी मौजूद थीं। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और प्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी भी यात्रा में शामिल हुए।.










