Advertisement

सूरजपुर : खनिज विभाग ने ताबड़तोड़ सूरजपुरजिले के 16 स्टोन क्रेशर को सील किया

*क्रेशर मालिकों ने विभाग पर लगाया गंभीर आरोप*
गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़– जिला खनिज विभाग सूरजपुर ने आज ताबड़तोड़ क्षेत्र जिले के 16 स्टोन क्रेशर को सील कर दिया ।इस अंधाधुन कार्यवाही को स्टोन क्रेशर मालिकों ने खनिज विभाग पर अवैध उगाही करने का आरोप लगाए ।
उक्त संबंध में जानकारी का अनुसार जिला खनिज अधिकारी संदीप नायक के निर्देश पर जिला खनिज निरीक्षक गोपाल टंडन के मार्गदर्शन में 3 सदस्य दल बिश्रामपुर क्षेत्र के सवाई स्टोन क्रेशर केशव नगर, जे डी स्टोन क्रेशर केशव नगर, विवेक स्टोन क्रेशर डेडरी, बालाजी स्टोन क्रेशर केशव नगर को सील कर दिया ।ताबड़तोड़ स्टोन क्रेशर सहित जिले के 16 स्टोन क्रेशर को सील बंदी की करवाई की गई जिससे स्टोन क्रेशर मालिकों में खलबली मच गई है।
*स्टोन क्रेशर मालिकों ने खनिज विभाग पर लगाया गंभीर आरोप*
क्रेशर मालिकों एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बनारसी जयसवाल ने आरोप लगाया कि विभाग रेड क्रॉस सोसाइटी के लिए2 लाख रुपए की मांग कर रहा है न देने पर आंख बंद कर कार्रवाई की जा रही है। स्टोन क्रेशर मालिकों ने आरोप लगाया कि एक तरफ शासन प्रशासन मजदूरों को रोजगार देने की वकालत करता है तो दूसरी तरफ क्रेशर से जुड़े मजदूरों को बेरोजगार और भूखे मारने के लिए इस प्रकार का अभियान छेड़ रखा है। खनिज विभाग की इस कार्रवाई से सैकड़ों मजदूर परिवार भुखमरी के शिकार हो जाएंगे इस महामारी में खनिज विभाग का यह कदम कहीं से उचित नहीं ठहराया जा सकता
*बार-बार दी जा रही थी चेतावनी सुधार न होने पर की गई कार्रवाई*
इस संबंध में जिला खनिज प्रभारी संदीप नायक ने क्रेशर मालिकों का लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी से विभाग का कोई लेना देना नहीं है।जिले के समस्त स्टोन क्रेशर मालिकों को बार-बार चेतावनी एवं समझाइश दी जा रही थी कि आप मासिक पत्र जमा करें, रजिस्टर मेंटेन करें , स्टोन क्रेशर से संबंधित बोर्ड लगाएं, स्टॉक का परमिशन की जानकारी रखें इत्यादि इत्यादि। परंतु स्टोन क्रेसर मालिकों ने इसे मजाक में लिया था। जिस कारण से पूरे जिले भर में तीन दिनों से जांच एवं कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा है । खामियां पाए जाने पर सीलबंद की कार्रवाई की गई है आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47