Advertisement

सूरजपुर : सूरजपुर पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा के साथ 1 को किया गिरफ्तार।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ जिला सूरजपुर गुरूवार, आज 13 माई को थाना प्रभारी चांदनी को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम नवाटोला निवासी रामकृपाल साकेत अपने घर में गांजा को बिक्री करने हेतु छुपाकर रखा है जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा को अवगत कराए जाने पर उन्होंने सतर्कतापूर्वक रेड कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
एसडीओपी ओड़गी प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ नवाटोला निवासी रामकृपाल साकेत पिता भागेलू उम्र 42 वर्ष के यहां पहुंची जहां रामकृपाल मौजूद मिला। पुलिस ने विधिवत मकान की तलाशी ली जो आरोपी ने घर में जमीन के अंदर मिट्टी में गाड़कर मटका में छुपाकर रखे 1 किलो 105 ग्राम मादक पदार्थ गांजा पाया जिसकी कीमत 15 हजार रूपये है जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्व अपराध क्रमांक 20/21 धारा 20ख एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चांदनी शिवकुमार खुटे, प्रधान आरक्षक मानसिंह, आरक्षक रविराज पाण्डेय, संत पैंकरा, राजू एक्का, महिला आरक्षक शकुंतला कुजूर व पदमावती सक्रिय रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57