सूरजपुर : ग्राम केवरा में चैथी भोज का आयोजन *नियम के उल्लंघन पर पिता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ जिला सूरजपुर कोरोना संक्रमण के रोकथाम, बचाव एवं उसके फैलाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण जिले में लॉकडाउन लगाया गया है और संपूर्ण जिले में वैवाहिक कार्यक्रम सहित अन्य सामूहिक कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है फिर भी लोगों के द्वारा कोरोना गाईडलाइन के नियमों का नजरअंदाज कर उल्लंघन एवं अवहेलना किया जा रहा है।
12 मई बुधवार को ग्राम केवरा प्रतापपुर में श्री पुरुषोत्तम द्वारा नियमों का उल्लंघन कर चैथी कार्यक्रम भोज का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें लगभग 30 से 35 लोग मौके पर उपस्थित पाए गए। जिस पर प्रतापपुर तहसीलदार श्रीमती गरिमा ठाकुर एवं पुलिस अमला द्वारा करवाई करते हुए मनोहर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM