ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Crime : मजदूर ने ठेकेदार की रॉड मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करने वाले मजदूर ने रॉड से हमला कर ठेकेदार की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ठेकेदार द्वारा मजदूरों का भुगतान नहीं करना हत्या की वजह सामने आई है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

टिकरपारा थाना पुलिस के अनुसार मूलत: महाराष्ट्र, लातूर निवासी रमेश मुर्मे उर्फ बालाजी ठेकेदारी करता था। जिसकी हत्या कर दी गई। हत्या आरोप में बलौदाबाजार निवासी रोमन लाल कन्नौजे को गिरफ्तार किया गया। आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसके साथ तीन से चार मजदूर ठेकेदार के अंडर में काम करते हैं। ठेकेदार ने मजदूरी का भुगतान नहीं किया था। पैसा मांगने पर वह टालमटोल कर रहा था।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बुधवार देर शाम काम खत्म होने के बाद मजदूर घर जा रहे थे। ठेकेदार भी अपना काम खत्म कर बाइक से निकल रहा था। इस दौरान रोमन ने ठेकेदार से अपने और उसी के गांव के रहने वाले अन्य मजदूरों की मजदूरी मांगी। ठेकेदार ने दो-तीन दिन में देने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आवेश में आकर रोमन ने पास पड़े रॉड से रमेश के सिर पर हमला कर दिया। रमेश लहुलुहान होकर वहीं गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर उपस्थित अन्य लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!