
राज्य
दरोगा ने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या की
दरोगा ने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या की
मेरठ (उप्र), पुलिस के एक उप निरीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित अपने आवास पर लाइसेंसी पिस्तौल से कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दी।.
पुलिस ने बताया कि उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह (45) ने बुधवार देर रात अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार घटना के समय उप निरीक्षक सिंह की पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में थे। सिंह सहारनपुर में तैनात था और दो दिन की छुट्टी लेकर यहां आया था। .










