Advertisement

जांजगीर-चांपा : कलेक्टर ने पुलिस लाइन और मडवा पावर प्लाण्ट परिसर के कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण, शीघ्र प्रारंभ करने के दिए निर्देश…

जांजगीर-चांपा :- कलेक्टर श्री यशवंत कुमार और पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर ने आज पुलिस लाइन के नवनिर्मित कोविड अस्पताल और मडवा पावर प्लांट के सांस्कृतिक भवन में बनाए जा रहे 100 बिस्तर कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने पुलिस ग्राउंड खोखरा में बनाए गए कोविड अस्पताल की प्रशंसा की। उन्होंने इसके लिए शुभकामनाएं देते स्वास्थ विभाग के प्रोटोकॉल के अनुसार इस केंद्र का संचालन करने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन में 20 बिस्तर अस्पताल की व्यवस्था की गई है, जिसमें 10 बिस्तर ऑक्सीजन बेड से युक्त है। यहां 24 घंटे तीन पालियो में डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। भोजन एवं सफाई साफ सफाई व्यवस्था के लिए भी कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। चिकित्सकों के आवास व्यवस्था, मरीजों के मानिटरिंग के लिए सीसी कैमरा आदि की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर ने मड़वा पावर प्लांट में तैयार किए जा रहे शतप्रतिशत ऑक्सीजन बेड वाले 100 बिस्तर अस्पताल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
उप संचालक जिला योजना एवं सांख्यिकी श्रीमती पायल पांडे ने बताया कि जिले के सभी कोविड केयर सेंटर्स में 111 कुलर, 65 नग टेलीविजन, 112 आॅक्सीजन कंसन्ट्रेटर सीएसआर मद से उपलब्ध कराया गया है। दो दिनों के भीतर 200 नग कंसन्ट्रेटर उपलब्ध हो जाएगा। इसी प्रकार आॅक्सीजन बेड वाले कोविड केयर सेंटर्स में फायर सेफ्टी और जनरेटर भी सीएसआर मद से उपलब्ध कराए गए हैं। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर और टीकाकरण अधिकारी डाॅ लहरे भी उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57