छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाए जाने की घोषणा की

प्रमाण पत्र मिलने के तीन घण्टे के भीतर ही जिला बनाने के वायदे को पूरा किया मुख्यमंत्री ने

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाए जाने की घोषणा की

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

छत्तीसगढ़ का 33वां जिला होगा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

मुख्यमंत्री ने साल्हेवारा को पूर्ण तहसील और जालबांधा को उप तहसील बनाने का भी किया ऐलान

खैरागढ़ उपचुनाव में भारी जीत के बाद पूरा किया वादा

घोषणा पत्र में था शामिल

सवा तीन साल के कार्यकाल में अब तक छह नये जिले बने

खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से खैरागढ़ की नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा ने सौजन्य मुलाकात की

मुख्यमंत्री ने श्रीमती यशोदा वर्मा को जीत की दी बधाई

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के निर्माण की प्रक्रिया राजस्व विभाग द्वारा शुरू: राजस्व सचिव श्री एन.एन. एक्का

ही जिला बनाने के वायदे को पूरा किया मुख्यमंत्री ने

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने की महत्वपूर्ण घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने साल्हेवारा को पूर्ण तहसील और जालबांधा को उप तहसील का दर्जा देने की भी घोषणा की।

ही जिला बनाने के वायदे को पूरा किया मुख्यमंत्री ने

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में खैरागढ़ विधानसभा की जीत पर आभार प्रदर्शन के लिए नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती वर्मा को खैरागढ़ विधानसभा उप निर्वाचन में शानदार विजयश्री हासिल करने के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर खैरागढ़ की जनता को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि जनादेश ने छत्तीसगढ़ सरकार की पिछले साढ़े तीन वर्षों में हुए कार्यों पर अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में 56 हजार से अधिक मत मिले है। यह सब सरकार के काम-काज और जनता के विश्वास से संभव हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद श्री राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कहा था कि 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफी की जानी है, लेकिन हमने उसे 2 घण्टे के भीतर ही पूरा किया। खैरागढ़ को हमने 24 घण्टे के भीतर जिला बनाने का वायदा किया था। इसे हमने श्रीमती यशोदा वर्मा के विधायक निर्वाचित होने के तीन घण्टे के भीतर ही पूरा कर दिया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

ही जिला बनाने के वायदे को पूरा किया मुख्यमंत्री ने

मुख्यमंत्री ने कहा कि खैरागढ़ उप चुनाव में जीत छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों की जीत है। जनता ने शानदार जीत दिलाकर सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति एक बार फिर से अपना विश्वास जताया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर खैरागढ़ के मतदाताओं के प्रति भी आभार जताते हुए उम्मीद जतायी कि विधायक श्रीमती वर्मा खैरागढ़ क्षेत्र के विकास एवं जनता के लिए सजग जनप्रतिनिधि का दायित्व निभायेंगी।

ही जिला बनाने के वायदे को पूरा किया मुख्यमंत्री ने

खैरागढ़ विधानसभा उप निर्वाचन में मिली जीत पर मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक मोहन मरकाम, नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, छत्तीसगढ़ खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन का मुंह मीठा कर उन्हें बधाई दी।

ही जिला बनाने के वायदे को पूरा किया मुख्यमंत्री ने

राजस्व सचिव नीलम नामदेव एक्का ने बताया कि मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के निर्माण की प्रक्रिया राजस्व विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!