ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

मुख्यमंत्री ने जयराम साहू के घर लिया स्वादिष्ट छत्तीसगढी भोजन का आनंद, थाली में परोसे गए मुनगा-बड़ी, लाल भाजी, बोहार भाजी और खट्टा भिंडी

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज अभनपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम खोरपा पहुंचे। मुख्यमंत्री ग्राम खोरपा में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के पहले जयराम साहू के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री का जयराम साहू के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा गमछा भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मुख्यमंत्री ने साहू परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया। परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ लाल भाजी, मुनगा-बड़ी की सब्जी, बोहार भाजी, खट्टा भिंडी, सलाद और पापड़ भी परोसा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री के साथ भोजन करके साहू परिवार गदगद हो रहे थे। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए जयराम साहू एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन खुशी से गदगद थे। मुख्यमंत्री को जयराम ने बताया कि वह भूमिहीन कृषक है और उसे राज्य शासन से राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से राशि मिलता है। अब तक तीन क़िस्त मिल चुका है। उनके परिवार में कुल 9 सदस्य हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!